Live rates: 9:30 AM – 7:00 PM 🌍 Live metal & scrap rates 📞 —

होम › हमारे बारे में

हमारे बारे में

एक ही मक़सद — हर व्यापारी तक सही भाव, सही वक़्त पर।

स्क्रैप का कारोबार पूरी तरह भाव पर टिका है — और सबसे ज़्यादा नुक़सान भी यहीं होता है। किसी को भाव देर से पता चलता है, किसी को अधूरा, और किसी को ग़लत। नतीजा: माल कम दाम में निकल जाता है या ग़लत समय पर ख़रीद लिया जाता है।

All Pricess इसी कमी को भरने के लिए बना। सोच साफ़ थी — मंडी का भाव कुछ गिने-चुने लोगों की जानकारी न रहे, बल्कि छोटे कबाड़ी से लेकर बड़े ट्रेडर तक हर किसी के फ़ोन में हो।

आज हम कहाँ हैं

  • 49 साल से ज़्यादा का स्क्रैप एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट अनुभव (Dr. Ashok Gupta Kinkkar)
  • 5 देशों में Associate Offices
  • National Rate — देश की बड़ी मंडियों के भाव
  • International Rate — LME, MCX और विदेशी बाज़ार, अलग प्लान में
  • सुबह 9:30 से शाम 7 तक हर घंटे अपडेट
  • 360 से ज़्यादा रोज़ के प्रिडिक्शन अब तक प्रकाशित

हम क्या करते हैं

हमारा मुख्य काम लाइव रेट सेवा है — मंडियों और अंतरराष्ट्रीय बाज़ार से भाव जुटाना, उन्हें परखना, और सीधे आपके WhatsApp पर भेजना। रोज़ सुबह एक प्रिडिक्शन भी जाता है, ताकि आपको अंदाज़ा रहे कि बाज़ार किस तरफ़ झुक रहा है।

इसके साथ हम ख़रीदार और विक्रेता को मिलाते हैं, स्क्रैप बिज़नेस की ट्रेनिंग देते हैं — माल की पहचान से लेकर ग्रेडिंग, ढुलाई और एक्सपोर्ट तक — और अपने शहर में काम करने वालों के लिए फ्रेंचाइज़ी का रास्ता भी खोलते हैं। भाव का इतिहास और ख़रीद-बिक्री के लिए All Pricess ऐप भी है।

काम करने का हमारा तरीक़ा

हम न निवेश सलाह देते हैं, न किसी भाव की गारंटी। जो बाज़ार में चल रहा है वही बताते हैं, और अपना ईमानदार अनुमान साथ रखते हैं। फ़ैसला हमेशा आपका रहता है — यही बात हम हर पन्ने पर साफ़ लिखते हैं।

A All Pricessआमतौर पर तुरंत जवाब