होम › Buyer & Seller
Scrap Buyer & Seller Connect
माल आपके पास है, ख़रीदार कहीं और — बीच की दूरी हम कम करते हैं।
ये सेवा क्या करती है
स्क्रैप में अच्छा भाव सिर्फ़ माल से नहीं, सही ख़रीदार से मिलता है। All Pricess के व्यापारियों का नेटवर्क देश के कई शहरों में है। आप अपना माल, मात्रा और शहर बताइए — हम उस माल के ख़रीदार (या विक्रेता) से आपकी बात करवाते हैं।
किसके काम की है
- कबाड़ी और गोदाम वाले जिनके पास छँटा हुआ बड़ा लॉट है
- फैक्ट्रियाँ जिनका रोज़ या महीने का स्क्रैप निकलता है
- फर्नेस, मिल और ट्रेडर जिन्हें लगातार माल चाहिए
- नए व्यापारी जो अपना नेटवर्क बना रहे हैं
कैसे काम करता है
- WhatsApp या फॉर्म से बताइए — क्या माल, कितना, किस शहर में, और बेचना है या ख़रीदना।
- हम जानकारी देखकर उस माल के हिसाब से मिलते-जुलते ख़रीदार/विक्रेता चुनते हैं।
- दोनों की सहमति से संपर्क करवाया जाता है।
- भाव, तौल, भुगतान और ढुलाई की शर्तें आप दोनों सीधे तय करते हैं।
सौदे से पहले ये जाँच ज़रूर करें
- माल अपनी आँखों से या फोटो-वीडियो से देखिए; बड़े लॉट में सैंपल लीजिए।
- तौल किस काँटे पर होगा और कटौती कितनी — पहले तय कीजिए।
- भुगतान का तरीक़ा और समय लिखित में रखिए; अनजान पार्टी से पहली बार में पूरा एडवांस मत दीजिए।
- बिल, GST और ई-वे बिल की बात साफ़ कर लीजिए।
हमारी ज़िम्मेदारी कहाँ तक है
हम दो पार्टियों को मिलाते हैं; सौदा आप दोनों के बीच होता है। माल की गुणवत्ता, वज़न, भुगतान और ढुलाई की गारंटी हम नहीं लेते — इसीलिए ऊपर की जाँच ज़रूरी है। ग़लत व्यवहार की शिकायत आए तो हम उस पार्टी को नेटवर्क से हटा देते हैं।
❓ सवाल-जवाब
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
स्क्रैप का ख़रीदार कैसे ढूँढें?+
अपने इलाक़े के होलसेलर, फर्नेस और मिल से संपर्क कीजिए, या All Pricess Buyer & Seller Connect से अपना माल, मात्रा और शहर बताकर ख़रीदार तक पहुँचिए।
क्या All Pricess ख़ुद स्क्रैप ख़रीदता है?+
नहीं, हम ख़रीदार और विक्रेता को मिलाते हैं। सौदा, भाव और भुगतान दोनों पार्टियाँ आपस में तय करती हैं।
Buyer & Seller Connect के लिए क्या जानकारी देनी होती है?+
माल का नाम और ग्रेड, लगभग मात्रा, शहर, और बेचना है या ख़रीदना — फोटो हो तो और बेहतर।
स्क्रैप सौदे में धोखे से कैसे बचें?+
माल देखकर, तौल और कटौती पहले तय करके, भुगतान की शर्तें लिखित रखकर, और अनजान पार्टी को पूरा एडवांस न देकर।