Live rates: 9:30 AM – 7:00 PM 🌍 Live metal & scrap rates 📞 —

होम › International Rate

International Rate

बड़ा सौदा हो तो सिर्फ़ मंडी नहीं, दुनिया का बाज़ार भी देखना पड़ता है।

किसके लिए

जो इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट करते हैं, बड़े लॉट में तांबा-पीतल-एल्युमिनियम लेते-बेचते हैं, या फैक्ट्री के लिए कच्चा माल ख़रीदते हैं — उनके लिए मंडी का भाव आधी तस्वीर है। बाक़ी आधी LME, MCX और डॉलर में है।

इसमें क्या आता है

  • LME — Copper, Aluminium, Zinc, Lead, Nickel (डॉलर प्रति टन)
  • MCX — Copper, Aluminium, Zinc, Lead (रुपये प्रति किलो)
  • डॉलर-रुपया — इम्पोर्ट सस्ता हुआ या महँगा
  • देसी असर — इन सबका मंडी के भाव पर संभावित असर

गहराई से समझना हो तो LME और MCX Rate पढ़िए।

अलग प्लान क्यों

International Rate का काम और समय (लंदन का बाज़ार भारत की दोपहर बाद खुलता है) National Rate से अलग है, इसलिए इसका प्लान भी अलग है। दाम और समय के लिए WhatsApp पर पूछिए।

A All Pricessआमतौर पर तुरंत जवाब