होम › Rate मैसेज कैसे पढ़ें
Scrap Rate मैसेज कैसे पढ़ें
नए व्यापारी को Rate-लिस्ट अक्सर कोड जैसी लगती है। एक बार समझ आ जाए, तो 10 सेकंड में पूरा बाज़ार दिख जाता है।

1. सबसे ऊपर: तारीख़ और माल का नाम
हर मैसेज दिन और तारीख़ से शुरू होता है (जैसे TUESDAY 21-01-25), फिर माल का नाम —
COPPER, BRASS, ZINC, ALUMINIUM, INGOT PRICE, आदि। हर हिस्सा अलग लाइन से अलग किया होता है।
2. नॉन-फेरस Metal: रुपये प्रति किलो
कॉपर, ब्रास, एल्युमिनियम और ज़िंक के भाव आम तौर पर ₹ प्रति किलो में होते हैं:
ARM =752+— Armature (वाइंडिंग का तांबा) ₹752/किलो, और + का मतलब भाव ऊपर गया है।CC ROD =885— CC Rod (कॉन्टीनुअस कास्ट रॉड) ₹885/किलो।- हर ग्रेड का भाव अलग होता है — जितना साफ़ और शुद्ध तांबा, उतना ऊँचा भाव।
3. इंगट और लोहा: रुपये प्रति टन
MANDI GOBINDGARH =42000(+100) का मतलब — मंडी गोबिंदगढ़ में M.S. Ingot ₹42,000 प्रति टन,
और ब्रैकेट में लिखा +100 बताता है कि पिछले भाव से ₹100 बढ़ा है। (-300) यानी ₹300 घटा,
(+0) यानी कोई बदलाव नहीं। विस्तार से: M.S. Ingot Rate।
4. तीर और रंग
कई लाइनों के आगे ऊपर-नीचे के तीर या रंगीन निशान होते हैं — ये भाव की दिशा का इशारा हैं। पर असली बदलाव हमेशा ब्रैकेट वाला नंबर बताता है, उसी को देखिए।
5. Advance Prediction
Rate के साथ All Pricess रोज़ एक Advance Prediction भी देता है — यानी बाज़ार आगे किधर जा सकता है। यह अनुमान है, गारंटी नहीं। रोज़ के Prediction यहाँ पढ़िए।